पीएम मोदी की उपलब्धियों को घर घर जाकर बताया जाएगा: डॉ. स्वराज

हरिद्वार। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. स्वराज विद्वान ने बताया कि केंद्र सरकार की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचाई जाएंगी। सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराया जाएगा। साथ ही महा जनसंपर्क अभियान के तहत अनुसूचित जाति, गरीब, आदिवासीयों के लिए चल रही योजनाओं का घर-घर प्रचार प्रसार किया जाएगा। यह जानकारी डॉ. स्वराज ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान दी। मंगलवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. स्वराज ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों के लिए सरकार के नेतृत्व में हो रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। कहा कि मोदी सरकार ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम में संशोधन कर सशक्त बनाया है। इस मौके पर संजय कुमार, लव शर्मा, राजवीर कलानियां, प्रिंस लोहट, जोगिंद्र कुमार, चंद्र किरण, जोनी टांक, प्रताप प्रधान, पिंकी मौर्य, पंकज बागड़ी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *