ईरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक और कर्नल की मौत

तेहरान

ईरान ने शुक्रवार को रिवोल्यूशनरी गार्ड के अंतर्गत कार्य करने वाले कुद्स फोर्स के एक और कर्नल की मौत होने की जानकारी दी। कुद्स फोर्स ईरान के विदेश में चलने वाले अभियानों को संभालता है। बीते दो सप्ताह में इस इकाई के किसी वरिष्ठ अधिकारी की मौत का यह दूसरा मामला है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि कर्नल अली इस्माइलजादा की तेहरान से करीब 35 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम स्थित कराज शहर में कुछ दिनों पहले ‘‘उनके आवास पर हुई घटना में’’ मौत हो गई।
उल्लेखनीय है कि मई में मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात हमलावरों ने कर्नल हसन सैय्यद खोदेई की तेहरान में उनके आवास के सामने हत्या कर दी थी। खोदेई को इस हमले में पांच गोलियां लगी थीं। ईरान ने हत्या के लिए अमेरिका और इजराइल सहित उनके सहयोगी देशों को जिम्मेदार ठहराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *