10ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

हरिद्वार। रोड़ीबेलवाला पुलिस ने 10 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी प्रवीण रावत ने बताया कि मंगलवार की शाम को मुखबिर की सूचना पर ठोकर नंबर 10 के पास पहुंचे और झाड़ियों में तस्कर के आने का इंतजार किया। कुछ देर में युवक आया और पुलिसकर्मियों को देखकर भागने लगा। पुलिस ने कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अजय पुत्र नरेश सिंह निवासी दारापुर थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद और हॉल निवासी कनखल बताया। आरोपी ने बताया कि उससे स्मैक जौनी नाम का युवक बिकवाता है। इंस्पेक्टर भावना कैंथोला ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *