700 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार

नई टिहरी

थाना थत्यूड़ पुलिस ने लगभग 70 हजार लागत की 700 ग्राम चरस के साथ दो युवकों को पकड़ा है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत कार्रवाई सुनिश्चत की गई है। पुलिस की मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि डिग्री कॉलेज तिराहे थत्यूड़ रोड से 700 ग्राम चरस के साथ ग्राम देवाल थाना थराली जनपद चमोली निवासी अभिषेक सिंह पुत्र खड़क सिंह और दशगी ब्रह्मखाल उत्तरकाशी निवासी शुभम रावत पुत्र वीरेंद्र रावत को गिरफ्तार किया गया है। इनसे चरस के साथ ही बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने में थानाध्यक्ष शांति प्रसाद चमोली, एसआई राहुल थापा, मुकेश, नरेश व राकेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *