शहीद राइफलमैन विकास गुरुंग को याद किया

ऋषिकेश। अमर शहीद राइफलमैन विकास गुरुंग को शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जब तक सूरज चांद रहेगा विकास तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए गए। समाजसेवी मानवेन्द्र कंडारी ने कहा कि शहीद विकास गुरुंग का जन्म 6 अप्रैल 1997 को ग्रामसभा गुमानीवाला में हुआ। 29 मार्च 2015 को 14 गोरखा बटालियन ट्रेनिंग सेंटर सुबाथू हिमाचल प्रदेश में जीआर में राइफलमैन में तैनात हुए। इस यूनिट को जम्मू कश्मीर के नौशेरा लाम सेक्टर में तैनात किया गया। उनकी पोस्ट दुश्मन की पोस्ट से मात्र 800 मीटर की दूरी पर थी। इस दौरान पेट्रोलिंग करते हुए एलईडी विस्फोट के चलते पेट्रोलिंग करते हुए शहीद विकास गुरुंग वीरगति को प्राप्त हो गए। मात्र 21 वर्ष की आयु में देश की रक्षा करते हुए अपनी जान वतन के नाम कर दी। शुक्रवार को 5 वर्ष पूरे होने पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी लोगों ने शहीद विकास गुरुंग को याद किया। इस अवसर पर मानवेंद्र कंडारी, रंजीत थापा, संदीप कुरियाल, धर्म सिंह, नत्थी लाल सेमवाल, जगमोहन रावत, पूजा थापा, बलजीत सिंह, रीना, हेमा देवी, विनीता असवाल, मलकीत सिंह, किशन, लाल सिंह बोरा, शांति देवी, रीमा देवी, सीमा देवी, विजय क्षेत्री आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *