न्यायिक अधिकारियों ने चलाया सफाई अभियान
रुडकी। उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल के आदेश के क्रम में नगर पंचायत ने कई स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। जिसमें वरिष्ठ सिविल जज राजीव धवन के साथ ही परिवार न्यायालय के न्यायिक अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। रेलवे स्टेशन के साथ ही लक्सर रोड़ पर भी सफाई अभियान चलाया गया। रविवार को रुड़की से सीनियर सिविल जज राजीव धवन, परिवार न्यायालय से जज इमरान मोहम्मद खान के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया गया। सबसे पहले रेलवे स्टेशन पर सफाई की गई। इसके बाद लक्सर मार्ग पर सफाई अभियान के साथ ही आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को सन्देश दिया गया कि वह अपने आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे और अपने कस्बे को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करे। इस मौके पर बार एसोसिएशन रुड़की के अध्यक्ष विपुल कुमार वालिया, अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार, न्यायालय कर्मचारी योगेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, ऋतु शर्मा, दीपक कुमार, हिमांशु श्रीवास्तव, सभासद मनोज नायक, याकूब अली, शाहजमां तन्हा, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, इस्लाम, शाहनजर खान, अमित कुमार तिवारी, अब्दुर्रहमान, सत्तार अली, तस्लीम, आरिफ, मुन्तजिर अली आदि मौजूद रहे।

