पेयजल आपूर्ति न होने से पैंडुला के लोग परेशान

श्रीनगर गढ़वाल। कीर्तिनगर विकासखंड के पैंडुला के ग्रामीण लक्षमोली-हडिमधार पेयजल योजना से पेयजल आपूर्ति सुचारू न होने से परेशान हैं। ग्राम प्रधान सुनय कुकशाल ने कहा कि पिछले 15 दिन से गांव में पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। जिससे लोगों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इस संदर्भ में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि पैंडुला के साथ ही अडेली, बंकोला, पिपोला, लूसी, अमरोली गांव में भी पेयजल आपूर्ति ठप है। कहा कई बार लिखित व मौखिक रूप से बार-बार आ रही इस तरह की दिक्कतों का स्थायी समाधान की मांग कर दी गई है। बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जूनियर हाईस्कूल अमरोली में खचरा-चौकी-पैंडुला पेयजल योजना का पानी भी करीब 6 माह से नहीं आ रहा है। जिससे बच्चों को भी परेशानियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इस समस्या का निदान नहीं किया गया तो लोगों को मजबूर होकर आंदोलन को विवश होना पड़ेगा। जल संस्थान के ईई नरेश पाल का कहना है कि लक्षमोली-हडिमधार पेयजल योजना के टैंक में सिल्ट भर जाने के कारण यह दिक्कतें आई हैं। इसे हटाकर समस्या का समाधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *