तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
रुडकी। भिक्कमपुर चौकी क्षेत्र में बाणगंगा नदी के पास अवैध खनन करने की सूचना पर कोतवाल अमरजीत सिंह ने एसआई अरविंद रतूड़ी, सिपाही लाल सिंह और ध्वजवीर के साथ छापेमारी की। पुलिस ने वहां अवैध खनिज सामग्री से भरे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में लेकर सीज कर दिए। इनकी अवैध खनन की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी गई है।

