चोरी करते रंगे हाथ पकड़ा
रुडकी। सिकरौढा गांव में दो युवकों ने बाइक और बैटरी चोरी कर ली। इस बीच परिवार के लोगों ने चोरी कर भाग रहे एक युवक को मौके पर दबोच लिया। जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक को पुलिस के सुपुर्द करते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने नईम की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। साथ ही पकड़े गए जावेद निवासी खेलडी को कोर्ट में पेश कर दिया है। फरार कुर्बान निवासी खेलड़ी की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि चोरी के सामान के साथ पकड़े गए युवक को कोर्ट में पेश कर दिया गया। जबकि उसके साथी की धरपकड़ के लिए संभावित दबिश दी जा रही है।

