हाजियों को मिले बेहतर सुविधा

रुडकी। उत्तराखंड हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने सऊदी अरब के जेद्दा शहर में कौंसिल जनरल ऑफ इंडिया शाहिद आलम से मुलाकात की। उन्होंने उत्तराखंड के हाजियों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने और आने वाली कठिनाइयों को दूर कराने का आग्रह किया। हज समिति के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीशम ने बताया कि उत्तराखंड हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स सऊदी अरब गए हुए हैं। उन्होंने जेद्दा शहर में कौंसिल जनरल ऑफ इंडिया शाहिद आलम से भेंट की। खतीब अहमद ने उनसे हाजियों को बेहतर सुविधाएं दिए जाने और कठिनाइयों को दूर कराने के लिए वार्ता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *