पोस्टआफिस खाताधारकों को किया गया जागरूक

पौड़ी

पोस्टआफिस खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। पोस्टआफिस खाताधारक वार्षिक प्रीमियम जमाकर करते हुए ग्रुप एक्सीडेंट गार्ड पालिसी का लाभ उठा सकते हैं। इंडिया पोस्ट पैमेंटस बैंक द्वारा ग्रुप एक्सीडेंट गार्ड पालिसी को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पोस्ट आफिस कार्यालय में कर्मचारियों ने यहां पहुंचे खाताधारकों को बताया कि इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक द्वारा ग्रुप एक्सीडेंट गार्ड पालिसी जारी की गई ह्रै। इस पालिसी का लाभ 18 से 65 साल तक के लोग जिनका पोस्ट आफिस में खाता है वह 399 रूपए के वार्षिक प्रीमियम से उठा सकते हैं। बताया गया कि इसके तहत दुर्घटना होने पर दुर्घटनावश मृत्यु, चिकित्सा व्यय ओपीडी, स्थायी रूप से पूर्ण दिव्यांगता, शिक्षा लाभ, स्थायी रूप से आंशिक दिव्यांगता, अस्पताल में भर्ती के दौरान दैनिक नकद, दुर्घटनावश अंग-विच्छेद और पैरालिसिस, परिवार के लिए परिवहन संबंधी लाभ, दुर्घटनावश चिकित्सा व्यय आईपीडी संबंधी लाभ दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *