जनसंघ के संस्थापक को किया भाजपाईयों ने याद

हरिद्वार। आज जनसंघ के संस्थापक शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित की उन्हें नमन किया। शुक्रवार को कार्यक्रम सप्तऋषि मंडल अध्यक्ष तरुण नैय्यर के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर भाजपा नेता सुनील सेठी ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद के बलिदान को भुलाया नही जा सकता। उन्होंने जनसंघ में रहते सभी को एकजुट करने का प्रयास करते हुए जनसंघ को ऊंचाइयों पर पहुंचाया। मंडल महामंत्री देवेश ममगाईं एवं मंडल महामंत्री विक्की आडवाणी ने कहा कि मुखर्जी के व्यक्तित्व से देश को सीखने की जरूरत है कैसे उन्होंने अपने समय में जनसंघ के लिए लड़ाई लड़ते हुए बलिदान दिया वो हमेशा देश के नागरिकों के लिए एक मिसाल है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केतन सहगल, करुण मदान, अमन गुप्ता, विशाल कुमार, पूनम माखन, ऋतु मदान, पुष्पा अनुरागी, नीतू अघिनोत्री, नीरू सैनी, तृप्ति माखन, अनिता सिंह , प्रिया गुप्ता उपस्तिथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *