खाई में गिरा वाहन .. एक की मौत, एक घायल

हल्द्वानी

काठगोदाम थाना क्षेत्र में गुलाब घाटी के पास सोमवार तड़के मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एफएसओ गोविंद राम ने बताया कि रविवार रात एक पिकअप वाहन बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर आ रहा था। वाहन तल्ली हल्द्वानी धान मिल निवासी शुभम नेगी पुत्र नंदन सिंह नेगी चला रहा था। बताया जा रहा है कि ज्यूलीकोट निवासी नितिन जोशी (31) पुत्र गोविंद बल्लभ जोशी ने शुभम से लिफ्ट मांगी। तड़के 2:30 बजे गुलाब घाटी के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते वाहन गहरी खाई में गिर गया। आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरफ और अग्निशमन की टीम ने तत्काल रेस्क्यू शुरू कर दिया। कटीली झाड़ियों के बीच बमुश्किल टीम घटनास्थल तक पहुंच पाई। तब तक नितिन की मौत हो चुकी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *