ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना की बैठक आयोजित
अल्मोड़ा
विकास खंड लमगड़ा के भाबू ग्राम में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विकास खंड लमगड़ा के ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के आजीविका ब्लॉक समन्वयक हरीश चन्द्र सनवाल ने रीप परियोजना के अन्तर्गत किये जाने वाले उद्यम स्थापना सम्बन्धी कार्यों की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक गतिविधि समूह व सहकारिता के माध्यम से की जाती है। इसी क्रम में बुरांश सोसाइटी के अध्यक्ष कृष्ण सिंह धानक द्वारा उद्यम स्थापना व स्वरोजगार अपनाने पर बल दिया गया। इसके पश्चात बैेंक सखी व एफएलसीआरपी (वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्ति) वैशाली धानक द्वारा समूह गठन की जानकरी दी गई। साथ ही दो नए समूहों हेमन्ती मैया स्वयं सहायता समूह व गंगनाथ स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु भट्ट ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर ऐड़ी देवता स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष शोभा भट्ट, गोलू देवता स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष गीता भट्ट, दीपा भट्ट, रमा भट्ट, हेमा भट्ट, नीतू भट्ट, चम्पा भट्ट, प्रेमा भट्ट, शोभा भट्ट, मीना भट्ट, मुन्नी भट्ट, गुड़िया भट्ट सहित अनेक लोग मौजूद थे।

