फर्जी सूबेदार को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा
रुड़की
फर्जी सूबेदार बनकर हंगामा कर रहे युवक के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर आरके सकलानी ने बताया कि आर्मी इंटेलीजेंस और कोतवाली पुलिस ने आदेश पुत्र रविंद्र निवासी गांव आभा थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर को शुक्रवार को बस अड्डे के पास से शोर शराबा होने पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। पूछताछ में आदेश ने बताया कि वह सूबेदार है।
