नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत अल्मोड़ा पुलिस ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

अल्मोड़ा। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा स्वयं रक्तदान कर अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को भी रक्तदान हेतु प्रेरित किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान में पुलिसकर्मियों व नगर के युवाओं द्वारा बढ़चढ़कर प्रतिभाग कर रक्तदान किया गया।
एसएसपी अल्मोड़ा ने स्वैच्छिक रक्तदान कर कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान करने से आपको एक अलग खुशी की अनुभूति प्राप्त होती है, प्रत्येक नागरिक को रक्तदान के प्रति जागरुक होकर समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए।
रक्तदान शिविर में नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, रक्त कोष से डॉ आर एस साही, मनोज धानिक, भानु तिवारी, नन्दन सिंह, व रेड क्रॉस सोसायटी के मनोज सनवाल, किशन चन्द्र गुरुरानी आदि द्वारा सहयोग किया गया। शिविर में 18 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र राजगुरु, निरीक्षक एलआईयू कमल पाठक, सुनील सिंह धानिक, महेश सिंह बिष्ट, दीपक पाण्डे, देवेन्द्र पाण्डे, विरेन्द्र सिंह बिष्ट आदि ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *