हर्षोल्लास के साथ मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

रुड़की

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कस्बे के मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया। मंदिरों की सजावट देखते ही बनती थी। मंदिरों में पूजा अर्चना कर भगवान श्री कृष्ण की आराधना की गई। विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति और पालने को भी विशेष रूप से सजाया गया था। लोगों ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की तथा देश-दुनिया में सुख समृद्धि एवं शांति की प्रार्थना की। नगर के हनुमान चौक स्थित मंदिर, अंशु वाला मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों को सजाया गया था। नगर पालिका ने जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष कार्य योजना के अंतर्गत मंदिरों के आसपास सफाई की व्यवस्था कराई। इसके अलावा पुलिस ने मंदिरों के आसपास सुरक्षा के मद्देनजर पिकेट की व्यवस्था की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *