सचिव लोनिवि ने किया सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत  रोहल्की किशनपुर में भ्रमण

हरिद्वार। लोकनिर्माण विभाग सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ग्राम पंचायत रोहल्की किशनपुर में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत में भ्रमण किया। साथ ही उन्होंने जमालपुर पंचायत घर पहुंचकर निरीक्षण किया। जिसमें विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सचिव लोनिवि ने खंड विकास अधिकारी बहादराबाद मानस मित्तल के साथ ग्राम में संचालित विकास योजनाओं अमृत सरोवर योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत भवन एवं प्राथमिक विद्यालय का भौतिक निरीक्षण किया। ग्राम के प्रधान विकास चौहान एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा पंकज पांडे का स्वागत किया गया। एवं ग्रामीणों को मंच के माध्यम से अपनी समस्याओं को अवगत कराने के लिए कहा गया। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें किसान सम्मान निधि समय से प्राप्त नहीं हो पा रही है जिसके संबंध में कृषि अधिकारी बहादराबाद द्वारा अवगत कराया गया कि वर्तमान में प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप के माध्यम से किसानों की केवाईसी कराई जा रही है। प्राथमिक विद्यालय रोहल्की किशनपुर के प्रधानाध्यापक ने बताया गया कि विद्यालय में वर्तमान में 72 बच्चे पंजीकृत है जिसमें छात्र छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित की जा रही हैं एवं आरटीई के अंतर्गत 25 फीसदी बच्चों का एडमिशन प्राइवेट विद्यालयों में किया जा रहा है।
इस मौके पर परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास, जिला विकास अधिकारी ग्राम्य विकास विभाग, खंड विकास अधिकारी बहादराबाद, तहसीलदार, जिला बाल विकास परियोजना अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, कृषि, उद्यान, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *