जुआ खेलते तीन गिरफ्तार
हरिद्वार। कनखल पुलिस ने तीन आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1420 रुपये बरामद किए हैं। देर रात को मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि एसएम पुलिया के पास अंडे की ठेली के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। दबिश देकर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम नितिन पुत्र मनीष कुमार निवासी शिव मंदिर पीठ पुलिया जगजीतपुर कनखल, सौरभ यादव पुत्र स्व. सुरेश यादव निवासी संन्यास रोड और ओम प्रकाश पुत्र धनश्याम निवासी बैलमंडी जगजीतपुर बताया है।

