रानीपुर मोड़ पर जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर हुई बैठक  

हरिद्वार। न्यू हरिद्वार चंद्राचार्य चौक व्यापार मंडल के व्यापारियों और बीएचईएल के अधिकारियों के बीच रानीपुर मोड़ पर जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर बैठक हुई। बैठक में बीएचईएल टाउनशिप से आने वाले बारिश के पानी की सही निकासी के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक के बाद बीएचईएल के अधिकारियों ने क्षेत्र में नए तालाब बनाने और पानी को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए कार्ययोजना बनाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर उपाध्यक्ष अनूप सिद्धू, महामंत्री दीपक अग्रवाल, प्रमोद सूद, सतनाम भाटिया, काका सरदार, उपेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, पवन दुबे, दीपांकर, शिवांकर चक्रपाणि सांगली कुमार, बीएचईएल संपदा विभाग से केके चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *