बिना साइलेंसर की एक दर्जन बाइक सीज
रुड़की। लखनौता चौराहा पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बिना साइलेंसर वाली बाइकों के चालकों पर कार्रवाई की। एक दर्जन मोटरसाइकिल सीज की गई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया कि कांवड़ मेला सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी के आदेश पर बिना साइलेंसर की एक दर्जन मोटरसाइकिल पर कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया है। देवबंद उत्तर प्रदेश की ओर से भी बहुत से कांवड़िए हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए इस रास्ते से जाते हैं। पुलिस दोपहिया वाहनों की चेकिंग अभियान चला रही है।

