हाईवे पर बढ़ गए डाक कांवड़िए

रुड़की।  शिवरात्रि का पर्व नजदीक आने के साथ ही हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डाक कांवड़ लेने के लिए भी शिवभक्त आने लगे हैं। शिवरात्रि पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल अपने गंतव्य रवाना हो रहे हैं। विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से हाईवे पर कई जगहों पर कांवड़ियों की सेवा के लिए शिविर भी लगाए गए हैं। इन शिविरों में शिव भक्तों के लिए जहां आराम की व्यवस्था की गई है। वहीं, जलपान आदि की व्यवस्था भी है। कभी धूप और कभी बादल या फिर बारिश के बीच सोमवार को शिवभक्तों की आवाजाही लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *