आपदा से सम्बन्धित किसी भी सूचना पर त्वरित प्रक्रिया देने के भी निर्देश
देहरादून
जिलाधिकारी सोनिका ने प्रातः ही जनपद के आपदा परिचालन केन्द्र में पहुचकर विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा से हुई क्षति की जानकारी प्राप्त करते हुए परिचालन केन्द्र में प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली तथा सम्बधित विभागों के अधिकारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने लोनिवि एनएचआई, एनएच के अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में रहकर सडक सुधारने के कार्यवाही करते हुए प्रभावित क्षेत्रों तथा आपदा के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रोे में उपकरण पर्याप्त मात्रा मानवश्रम की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। संवेदनशील स्थानों पर स्थापित जेसीबी, उपकरण की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों एंव लोनिवि, एनएच, एनएचआई, पीएमजीएसवाई, जल संस्थान, विद्युत, नगर निगम सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारियां को आपदा के दृष्टिगत अपने-अपने कार्य स्थलों पर बने रहने के साथ ही आपदा से सम्बन्धित किसी भी सूचना पर त्वरित प्रक्रिया देने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी को निर्देश दिये की आपदा से सम्बन्धित सूचना पर समन्वय करते हुए सम्बन्धि विभाग को सूचित करने तथा आपदा परिचालन केन्द्र में प्राप्त समस्या ध्शिकायतों के निस्तारण के सम्बन्ध में प्रगति रिर्पाट प्राप्त करने भी निर्देश दिये। उन्होंने सिचांई विभाग के अधिकारियांे को नदी का जलस्तर की स्थिति पर नजर रखने तथा नदी तट क्षेत्रों में निवासरत लोगो सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने आज आईएसबीटी, चन्द्रबनी, चन्द्रबनी चोयला, शिमला बाईपास, भूडपुर शिमला बाईपास, रतनपुर सहित जलभराव वाले क्षेत्रों में स्थलीय निरीक्षण करते हुए, नगर निगम, सिंचाई आदि सम्बन्धि विभागों को ड्रेनज सिस्टम ठिक करने के निर्देश दिये। जिला प्रशासन द्वारा भुडपुर के तीन परिवारों को जिन में से दो को आस पास ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया तथा एक परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया। उन्होंने चन्द्रबनी चोयला में बरसाती नाले के पानी को चौनलाईज करने के निर्देश नगर निगम को दिये जिसके क्रम में नगर निगम द्वारा कार्यवाही गतिमान है। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को चन्द्रबनी चोयला में पानी की निकासी का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून मनुज गोयल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. एसके बरनवाल, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी मुकेश रमोला, तहसीलदार सदर मौ शादाब, अधि.अभि. लोनिवि प्रवीण कुमार सहित नगर निगम, राजस्व, सिंचाई, जल संस्थान आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद देहरादून में राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत 01, राज्य मार्ग अंतर्गत 05, मुख्य जिला मार्ग अंतर्गत 02, ग्रामीण मार्ग अंतर्गत 25 मार्ग अवरूद्ध है जिनमें हल्के वाहनों की आवाजाही हो रही है मार्ग खोलने की कार्यवाही गतिमान है जिनमें अधिकतर मार्गों के आज खुलने संभावना है तथा लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग डाईवाला अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 707ए किमी. 22 में रिटर्निग वाल क्षतिग्रस्त होने कारण बन्द है जिसकी कल तक खुलने की संभावना है।

