विधायक को बताई अपनी समस्याएं

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के सुल्तानपुर मजरी, जमालपुर खुर्द और आसपास के क्षेत्र में जलभराव से हुए नुकसान का विधायक रवि बहादुर ने दौरा किया। विधायक ने लोगों के लिए खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सिडकुल, रोशनाबाद की तरफ से पानी कॉलोनियों में आ गया। पानी की निकासी नहीं होने से जलभराव हो गया। जिससे लोगों का अधिक नुकसान हुआ है। विधायक ने प्रशासन से वार्ता कर नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए कहा है। इस मौके पर तनवीर क़ुरैशी, मास्टर अश्फाक, इलियास मलिक, हैदर राव, सोनू क़ुरैशी, राव शोएब, अनुराग वर्मा, महरूफ सलमानी, अमन कुमार, मोहित चौहान, निर्वेश धीमान, अतुल राय, हितेश, सुभाष कुमार, सीमा चौरसिया, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *