पालिका अध्यक्ष राजीश शर्मा ने सफाई कार्यों का जायजा लिया
हरिद्वार। शिवालिकनगर नगर पालिका क्षेत्र में शुक्रवार को अतिवृष्टि से हुए जल भराव से विभिन्न स्थलों पर जमा सिल्ट, नाले, नालियां व सड़क मार्ग की सफाई का कार्य किया गया। क्षेत्र में जल निकासी की समस्या व आवागमन में अवरुद्ध होने से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा था। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मौके पर पहुंचकर सफाई कार्यों को जायजा लिया और पालिका कर्मचारियों को निर्देशित किया कि यह सफाई कार्य जल्द पुरा कर लिया जाए। जेसीबी मशीन व अन्य संसाधनों द्वारा नाले- नालियों व सड़कों पर आई सिल्ट हटवाने का कार्य किया गया। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि अत्यधिक वर्षा के कारण क्षेत्र में उत्पन्न हुई समस्याओं के निराकरण के लिए निरन्तर कार्य किया जा रहा है। पालिका कर्मचारी लगातार क्षेत्र में कार्य कर रहे। क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए जो भी कार्य होने हैं, उन्हें तत्काल पूरा किया जा रहा है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, उपाध्यक्ष रितु ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना तोमर, सभासद प्रतिनिधि पवन शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अंशुल शर्मा, महामंत्री देव विख्यात भाटी, रितेश गौड़, राजेश बालियान, बंसत व क्षेत्र वासी उपस्थित रहे।

