डेढ़ करोड़ रुपये से बने कोविड केयर सेंटर तीसरी बार आई दरारें
हरिद्वार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहादराबाद में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बने कोविड केयर सेंटर की दीवारों में तीसरी बार दरारें पड़ गई हैं। सीलिंग भी टूट रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.मनीष दत्त ने कहा कि बहादराबाद केयर सेंटर की हालत बेहद खराब है। विभाग की तरफ से इस संबंध में दोबारा कार्यदाई संस्था को पत्र भेज दिया गया है। पत्र में लिखा है कि एक बार मरम्मत होने के बावजूद दोबारा दरारें आना और सीलिंग टूटना निर्माण सामग्री में सवाल खड़े होते हैं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहादराबाद में डेढ़ करोड़ रुपये से बने कोविड केयर सेंटर का हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने निर्माण एजेंसी से मरम्मत कार्य कराया था। लेकिन समय बाद फिर से दिवारों के ज्वाइंट खुलने लगे हैं और छत में लगी सीलिंग कई जगह से टूटकर नीचे फर्श पर पड़ी है। करीब पंद्रह दिन पहले सीएमओ ने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण भी किया था। कोरोना काल के समय में सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरिद्वार के सबसे बड़े ब्लॉक बहादराबाद की पुरानी बिल्डिंग के ऊपर कोविड केयर सेंटर बनाने के लिए 1.60 करोड़ रुपऐं स्वीकृत किए थे।

