निरीक्षण में अनुपस्थित मिलने पर इंस्पेक्टर, दरोगा सहित 25 पुलिसकर्मियों का वेतन कटा

हरिद्वार। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर एसएसपी अजय सिंह ने इंस्पेक्टर, दो दरोगा समेत 25 पुलिसकर्मियों के वेतन से एक दिन की कटौती के आदेश दिए हैं। साथ ही इनमें से 23 पुलिसकर्मियों के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है। मामला बीते मंगलवार का है, जब एसएसपी अजय सिंह अचानक पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण पर पहुंच गए। उन्होंने पाया कि कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत 25 पुलिसकर्मी अनुपस्थित हैं। जिस पर कड़ा रुख लेते हुए ‘काम नहीं तो दाम नहीं के आधार पर 25 कर्मचारियों को नोटिस जारी करते हुए 1 दिन की वेतन कटौती के आदेश कर दिए, जबकि अग्रिम आदेश तक 23 कर्मचारियों के वेतन रोकने के आदेश जारी किए गए हैं। इसकी पुष्टि एसएसपी अजय सिंह ने की है।
एसएसपी अजय सिंह की इस कार्रवाई से जहां पूरे कार्यालय के पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं अब नोटिस कैंसिल करवाने को कर्मचारी इधर-उधर भागते नजर आए।
इनके वेतन में हुई कटौती:   इंस्पेक्टर दिनेश कोहली, दरोगा रणजीत खनाडा, अजय शाह, हेड कांस्टेबल बचन सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज, कांस्टेबल सुनील ध्यानी, विनय उनियाल, प्रवीण खत्री, पंकज कुमार, राजपाल, प्रदीप भट्ट, मनोज कापड़ी, महिला कॉन्स्टेबल नानकी, कल्पना पांडे, ममता, मंजू जोशी, नीलम जोशी, नेहा डुकलान, पुष्पा रावत, रीना उपाध्याय, पूनम, मनजीत, पूनम चौहान, नीलम आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *