चमोली मे हुए करंट हादसे पर कांग्रेस का प्रदर्शन,

हरिद्वार। चमोली में करंट हादसे को लेकर कांग्रेसियों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने कहा कि लापरवाह अधिकारियों पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। कांग्रेसियों ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और पीसीसी सदस्य मुरली मनोहर ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार चमोली में हुए दर्दनाक हादसे में लापरवाही को लेकर अधिकारियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा कि मृतकों के आश्रितों को 25 लाख रुपये मुआवजा मिले और मृतक के परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी मिले। वरिष्ठ नेता ओपी चौहान और पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि चमोली के हादसे ने उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश की आंखें नम कर दी है। महेश प्रताप राणा और सोम त्यागी ने कहा कि घायलों को उपचार के लिए 10 लाख की राशि मिलनी चाहिए। इस मौके पर पार्षद इसरार अहमद, अंकित चौहान, कैश खुराना, नितिन तेश्वर, याज्ञिक वर्मा, अमित नौटियाल, गुलबीर सिंह, एलएस रावत, बीएस तेजियान, कैलाश प्रधान, नईम कुरैशी, शुभम जोशी, अजय गिरी, अशोक उपाध्याय, उदयवीर सिंह, विकास चंद्रा, जतिन हांडा, अरविंद चंचल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *