गंगनहर में डूबे किशोर का शव बरामद

हरिद्वार। चार दिन पूर्व पुल जटवाडा के पास डूबे किशोर का शव रेगुलेटर पुल से बरामद कर लिया गया है। ज्वालापुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसएसआई संतोष सेमवाल ने बताया कि 17 जुलाई को अक्षय (14) पुत्र दीपक नागर निवासी सुभाषनगर अपने दोस्तों के साथ पुल जटवाडा पर पहुंचा था। उस दिन गंगनहर में जल स्तर कम था। तब सब दोस्त कम पानी में नहाने लग गए थे। इसी दौरान अक्षय डूब गया था, जिसकी तलाश की जा रही थी। गुरूवार को रेगुलेटर पुल से अक्षय का शव बरामद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *