स्वतंत्रता दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेसियों को नवाजेंगे हरीश रावत
हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी की यूनियन भवन देवपुरा में हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने बताया कि पार्टी कार्यालय सुभाष घाट पर एक भव्य कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत 70 साल से ऊपर बिना किसी स्वार्थ से पार्टी की सेवा करने वाले वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित करेंगे। उन्होंने सभी ब्लॉक अध्यक्ष को जिम्मेदारी देते हुए उनसे अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में ऐसे वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर महानगर कांग्रेस को उपलब्ध करा दें। बैठक की अध्यक्षता राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान व संचालन महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने किया। बैठक में पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और राजबीर चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम भव्य होना चाहिए। श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने कहा कि हमें पूर्व की भांति हरिद्वार, कनखल और ज्वालापुर में अपने निश्चित स्थान पर ही ध्वजारोहण करना चाहिए। बैठक में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना, नगर अध्यक्ष तुषार कपिल, पूर्व विधायक रामयश सिंह, वरुण बालियान, मनोज सैनी, पार्षद राजीव भार्गव, नईम कुरेशी, समर्थ गर्ग, जतिन हांडा, यशवंत सैनी, अंकित चौहान, पार्षद उदय वीर सिंह, बीपीएस तेजियान, सोम त्यागी, तरुण व्यास, कैलाश प्रधान, आकाश बिरला आदि उपस्थित थे।

