किशोरी से छेड़छाड़ कर रहे युवक की धुनाई

हरिद्वार। सरेराह किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए बाइक पर बैठाकर ले जा रहे मनचले की राहगीरों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। मामला अलग अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने थाना कनखल पहुंचकर हंगामा काटा। पीड़िता की मां की तरफ से आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि क्षेत्र के गांव अजीतपुर में एक किशोरी से छेड़छाड़ करते हुए युवक ने उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश की। यह देखकर आस पास के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने किशोरी को ले जा रहे युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर दी। सूचना मिलने पर जगजीतपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिनके सुपुर्द आरोपी युवक को कर दिया गया। आरोपी को लेकर पुलिस थाने पहुंची। इस दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने गैर समुदाय के युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा होने पर पुलिस ने किशोरी की मां की तरफ से छेड़छाड़, पोक्सो एक्ट समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक सोहेल निवासी गांव बहादरपुर जट पथरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *