ग्रामीणों को पंद्रह सौ पोंधे वितरित किए
चम्पावत। ग्राम पंचायत छीनीगोठ में शनिवार सुबह ग्रामीणों को पंद्रह सौ पोंधे वितरित किए गए। छीनीगोठ ग्राम प्रधान पूजा जोशी ने बताया कि गांव को स्वच्छ और साफ रखने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तर से प्रत्येक ग्राम पंचायतों के लिए पौधे वितरित किए गए हैं। बताया कि करीब 500 परिवारों को आम के पंद्रह सौ पोंधे वितरित किए गए। ताकि गांव और पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सके।

