पालतू कुत्तों को लेकर विवाद, फायरिंग का आरोप

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की रोड स्थित बढ़ेडी राजपुताना के निकट आनंदम सिटी में देर रात प्रॉपर्टी डीलरों में पालतू कुत्ते को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि एक प्रॉपर्टी डीलर ने दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने एक प्रॉपर्टी डीलर समेत आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार एकलव्य पुत्र उमाकांत सैनी की तरफ से मामले में शिकायत दी गई है। शिकायत के अनुसार शनिवार रात मुज्जफरनगर निवासी कई लोग उनके घर पहुंचे। एक युवक ने आतंकित करते हुए घर पर हवाई फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वह डरे-सहमे हुए हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र शाह ने बताया कि दोनों पक्ष प्रॉपर्टी डीलर हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कुत्ते लेकर उनके घर के बाहर आते हैं और वहा गंदा करते हैं। इस प्रकरण में पहले भी समझौते हुए हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनके घर आकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में अंकित त्यागी समेत अज्ञात आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *