संपत्ति विवाद में आमने-सामने हुए पूर्व मेयर और विधायक

रुड़की। लंबे समय से चल रहे एक संपत्ति विवाद में फिर पूर्व मेयर गौरव गोयल और विधायक प्रदीप बत्रा आमने सामने आ गए। इस संबंध में एक पक्ष ने एसएसपी अजय सिंह को शिकायत देते हुए कार्रवाई की मांग की है। रविवार को पूर्व मेयर गौरव गोयल न्यु लगुना होटल के सामने कुछ लोगों के साथ धरने पर बैठ गए। कहा कि अपनी ही जमीन को कब्जा में लेने के लिए एक परिवार दर-दर भटक रहा है। इसलिए वह उनके समर्थन में धरने पर बैठे थे। उन्होंने कहा कि वह हमेशा ही सच के साथ खड़े रहेंगे। विधायक पर संपत्ति कब्जाने का आरोप लगाया। इधर, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने शरद गुप्ता के माध्यम से एसएसपी को इस संबंध में शिकायत दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *