हरिद्वार में खतरे के निशान के करीब बही गंगा
हरिद्वार। श्रीनगर डैम से अतिरिक्त जल छोड़े जाने के बाद भीमगोड़ा बैराज पर गंगा का जलस्तर रविवार को चेतावनी के निशान के ऊपर और खतरे के निशान के करीब पहुंच गया। दिन में दो बजे गंगा का जलस्तर 293.40 मीटर दर्ज हुआ, यह खतरे के निशान 294 मीटर से मात्र 60 सेंटीमीटर नीचे था। डैम से अतिरिक्त जल छोड़े जाने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन सुबह से अलर्ट पर रहा।

