खूनी संघर्ष में चार लोग घायल

रुड़की। भट्ठे से ईंट भरने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जैनपुर झंझेड़ी निवासी दो लोगों ने भट्ठे से ईंटे लेने के लिए एडवांस में पैसे जमा कर रखे थे। रविवार देर शाम को दोनों पक्ष ईंटे लेने के लिए भट्ठे पहुंच गए। इसी दौरान दोनों पक्षों में अच्छी ईंटे उठाने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच धारदार हथियार से हमला और पथराव शुरू हो गया। संघर्ष में हसन अली, सरफराज, छोटू समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में हसन अली की हालत नाजुक होने के कारण उसे जौलीग्रांट भर्ती कराया गया है। चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *