सड़क दुर्घटना में एक की मौत

रुड़की। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात दिल्ली से बाइक पर सवार होकर हरिद्वार जा रहे एक युवक को हाईवे पर नगर क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 सेवा से युवक को उपचार के लिए रुड़की के राजकीय संयुक्त चिकित्सालय भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई शुरू की। मृतक के पास से मिले कागजों के आधार पर उसकी शिनाख्त हरिकेश मिश्रा (27) पुत्र एलबी मिश्रा, निवासी यूनिट 7 राज गर्ल्स बी, एनसीसी उम्मेद भवन खेरली पाठक कोटा राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *