सड़क हादसे में बृजुर्ग महिला की मौत
रुड़की। पुलिस के अनुसार बीती देर रात राजस्थान से हरिद्वार स्नान करने आए 10 लोग अपने वाहन से वापस लौट रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी औद्योगिक क्षेत्र में महाडी के समीप सड़क के किनारे खड़े एक वाहन से टकरा गई। हादसा होने के बाद गाड़ी में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 सेवा की मदद से रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गीता (65) निवासी देवराजसर थाना सदर जिला चुरु राजस्थान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में सवार चंद्रा (15) और परमेश्वरी (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि घायल और मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।

