तीन के खिलाफ की शांतिभंग की कार्रवाई

रुड़की। भोगपुर में प्रदीप पुत्र सतपाल व सतीश उर्फ नीटू पुत्र रामपाल आपस में बहसबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस के समझाने पर भी वे नहीं माने। तो दोनो को हिरासत में ले लिया गया। उधर, मुकदमे की तारीख पर पथरी के इब्राहिमपुर से आए सलमान पुत्र नाजिम ने तहसील में हंगामा कर दिया। उसे भी पकड़ा गया है। तीनों पर पुलिस शांतिभंग के तहत कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस टीम में सिपाही बलविंदर, मनदीप नेगी, इंद्र सिंह, प्रकाश खनेड़ा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *