डीएम कैंप कार्यालय शहर में शुरू हो

हरिद्वार। जिलाधिकारी कैंप कार्यालय शहर में शुरू करने की मांग पर सूचना आयुक्त ने कैंप कार्यालय डामकोठी नंबर तीन में शुरू करने को कहा है। 2019 से कैंप कार्यालय हरिद्वार शहर में संचालित नहीं हो रहा है। हरिद्वार निवासी राष्ट्रीय सूचना अधिकार जागृति मिशन अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने राज्यपाल को ज्ञापन देकर कैंप कार्यालय शुरू कराने की मांग की थी। जिस पर राज्यपला ने मुख्यमंत्री को इस बारे में कहा था। बावजूद डामकोठी पर बना जिलाधिकारी कैंप कार्यालय शुरू नहीं हुआ। अधिकारी की ओर से तर्क दिया गया था कि शहर में सिटी मजिस्ट्रेट का दफ्तर है। रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्य सूचना आयुक्त ने राजस्व सचिव को कैंप कार्यालय डामकोठी नंबर तीन में शुरू कराने के लिए कहा है। रोशनाबाद में डीएम कार्यालय है। जो शहर से दूर है। बताया कि 2010 से पूर्व शहर में जिलाधिकारी लगातार बैठा करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *