सोमेश्वर में धूमधाम से मनाई गई जयंती
सोमेश्वर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अटल उत्कृष्ट राइंका सनोज में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कुंदन भंडारी ने अव्व्ल छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने विद्यालय को अपनी ओर से निःशुल्क दो कंप्यूटर देने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुनील कुमार चौधरी, राजू भट्ट, राहुल आर्य आदि ने विचार व्यक्त किए। इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के आवास पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। यहां मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी, चंदन बिष्ट, भुवन जोशी, ललित मोहन, बंशीधर जोशी, विक्रम बिष्ट, शंकर मेहरा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। राइंका भूल खर्कवाल में प्रधानाचार्य भूपेंद्र बजेठा तथा जीआईसी रनमन दड़मियां में प्रधानाचार्य नवीन चंद्र बेलवाल की अध्यक्षता में जयंती समारोह आयोजित किया गया।

