तीन बार तलाक बोलकर महिला को दिया तलाक
हरिद्वार। दहेज उत्पीड़न में पुलिस ने पति, सास, ससुर समेत दस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पति पर तीन तलाक का भी आरोप है। रुबीना पुत्री स्व.शमशाद निवासी मोहल्ला मैदानियान ने ज्वालापुर पुलिस को बताया कि उसका निकाह 2021 में सोयब पुत्र सुल्तान अहमद निवासी बुड़ढी गांव देहरादून से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद ही पति सोयब, ससुर सुल्तान, सास नफीसा, जेठ सूफियान, जेठानी हनीफा, देवर सोराब, ननंद गुलिस्ता और गुलरूबा व हीना, बहनोई नौशाद दहेज की मांग को लेकर तंग करने लगे। फर्नीचर शोरूम खोलने के नाम पर 25 लाख रुपये मांगे जा रहे थे। शादी के छह माह बाद पंद्रह दिन की गर्भवती होने पर दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया गया। परेशान होकर वह मायके आ गई, जहां पहुंचकर उसे पीटा गया। जेवरात छीन पति ने तीन तलाक दिया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

