पीपलडाली चाह गडोलिया सड़क का सुधारीकरण होगा
नई टिहरी। टिहरी विधायक ने जाखणीधार ब्लॉक के पीपलडाली-चाहगडोलिया 4 किमी. मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को 6 माह के भीतर कार्य पूरा के निर्देश दिये। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने सीएम घोषणा में शामिल 1.36 करोड़ की लागत से पीपलडाली-चाहगडोलिया मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य को शुरु करवाया। विधायक ने लोनिवि के अधिकारियों को गुणवत्ता परख कार्य करने तथा कार्य को 6 माह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिये। सड़क बनाने से क्षेत्र के 8 गांवों ग्रामीणों को यातायात की सुविधा होगी। विधायक ने बताया कि उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र की 140 सड़कों के निर्माण, पुनर्निर्माण, सुधारीकरण और डामरीकरण का प्रस्ताव सीएम दफ्तर को भेजा है। कहा उनकी प्राथमिकता विस के सभी गांवों को सड़क से जोड़ने की है। मौके पर जिपंस विनोद बिष्ट, रमेश राणा,पदम कुमाईं, उत्तम नेगी, एई आनंद किशोर सहित कई लोग मौजूद थे।

