गुरुकुल विवि में पुनर्मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम जारी
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से विभिन्न पाठ्यक्रमों में पुनर्मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। विवि के परीक्षा नियंत्रण की ओर से 47 छात्र-छात्राओं के पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जिन छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम के अंकों में परिवर्तन हुआ है उन सभी छात्रों को पूर्व में जारी की गई अंक पत्र की मूल प्रति परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में जमा करनी होगी। इसके बाद उन छात्रों को संशोधित अंक पत्र जारी किया जाएगा। पुनर्मूल्यांकन के जुड़े विवि के छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर अपना परीक्षा परीक्षा देख सकते हैं।

