किरायेदार का सत्यापन ना कराने पर 13 मकान मालिकों का चालान

ऋषिकेश

आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रायवाला पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाया। हरिपुरकलां क्षेत्र में बिना सत्यापन के किरायेदार रखने पर 13 मकान मालिकों का चालान किया गया। इन पर 1 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। रायवाला थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी के नेतृत्व में पुलिस की टीम रविवार तड़के हरिपुरकलां क्षेत्र में पहुंची। यहां पर लोगों से किरायेदारों की जानकारी जुटानी शुरू की। किरायेदार का काम, मूल पता और कब से ठहरा है, जैसे सवाल मकान मालिकों से पूछे गए। इस दौरान पुलिस टीम ने 150 लोगों के सत्यापन चेक किए। जबकि 13 ऐसे मकान मालिक मिले, जिन्होंने किरायेदारों का सत्यापन नहीं करवाया था। इस पर पुलिस ने उनका चालान किया और एक लाख तीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। थानाध्यक्ष भुवनचंद्र पुजारी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। टीम में उपनिरीक्षक नीरज त्यागी, कुशाल सिंह रावत, महिला उपनिरीक्षक रचना देवरानी, लक्ष्मी जोशी, कांस्टेबल, महेंद्र सिंह, राजीव कुमार, ईश्वर सिंह, स्वास्तिक, संदीप, प्रकाश, गजपाल, सुबोध नेगी, मुकेश, गब्बर सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *