रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर का हो प्रचार-प्रसार: सीडीओ
हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि ग्राम विकास के अधीन स्थापित रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर का प्रचार-प्रसार किया जाए। रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर के पदाधिकारियों को आश्वास्त करते हुए कहा कि जिले में जितने भी संबंधित विभाग हैं, वह सभी निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने में पूरा सहयोग करेंगे। यह बात सीडीओ ने स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के दौरान कही। सोमवार की सीडीओ की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में ग्राम विकास के अधीन स्थापित रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर के क्रियान्वन के लिए गठित जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। रूरल बिजनेस इनक्यूबेटर के तहत विभिन्न सेवाओं के माध्यम से सामुदायिक संगठनों, स्वरोजगार से जुड़े लोगों की मदद की जाती है।

