उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ कार्रवाई की मांग

हरिद्वार। तमिलनाडु सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के पुत्र उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए गए कथित बयान पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद और अखिल भारतीय सनातन परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने रोष जताते हुए केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की है। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि एक सम्मेलन में जिस तरह की बात कही गई वह स्वीकार्य नहीं है। ऐसे बयान देने वालों का बहिष्कार किया जाना चाहिए। गृह मंत्री अमित शाह से मांग की कि केंद्र सरकार सनातन धर्म के प्रति गलत बयानबाजी करने वाले तमिलनाडु सरकार के मंत्री पर कार्रवाई करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *