उदयनिधि स्टालिन को मंत्री पद हटाने की मांग

हरिद्वार। तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ सप्तऋषि आश्रम में विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही मंत्री के बयान की आलोचना करते हुए प्रदर्शनकारियों ने उदयनिधि स्टालिन को मंत्री पद से हटाने की मांग की। इस दौरान आश्रम के प्रबंधक विनोद सैनी ने कहा कि सनातन से श्रेष्ठ पूरे विश्व भर में कुछ भी नहीं हो सकता है। विवादित बयान उस राज्य से आया है जहां राज्य सरकार को मंदिरों से बड़ा राजस्व प्राप्त होता है। उदयनिधि स्टालिन का बयान निंदनीय है। इस मौके पर डॉ. श्याम लाल गौड़, डॉ. कमलेश, डॉ. रश्मि अजय पाठक, डॉ. आकाश, रविंद्र कुमार, भगवती प्रसाद, विवेक कुमार, गोपाल मोहन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *