हरिद्वार के शिक्षक संजय को मिला पुरस्कार
हरिद्वार। शिक्षक दिवस के आवसर पर देहरादून राजभवन में हरिद्वार के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय चौहान को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से नवाजा गया है। सीईओ केके गुप्ता और डीईओ आशुतोष भंडारी के साथ कई शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी। शिक्षक संजय चौहान ने कहा कि पुरस्कार मिलकर प्रसन्नता हो रही है, इसका श्रेय विभाग को है। सीईओ ने कहा कि छात्र नामांकन में वृद्धि, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, अभिभावकों से सम्पर्क कर शिक्षा की जागरूकता फैलाना जरूरी है।

