टनकपुर में पंत जयंती मनाई गई

चम्पावत। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 136वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। जीबी पंत वेलफेयर फाउंडेशन ने पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
रविवार को फाउंडेशन अध्यक्ष नवीन चंद्र पंत ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत के किए गए कार्यों को याद किया। फाउंडेशन सचिव संजग गर्ग के संचालन में हुए कार्यक्रम में संरक्षक भुवन चंद्र पांडेय व नवीन चंद्र भट्ट, उपाध्यक्ष बसंत पुनेठा, उपसचिव कल्पना चंद, हंसा जोशी, महेश चंद्र राय, बबीता गोस्वामी, प्रीतम सिंह, पदमिनी दयाल मौजूद रहीं। इधर स्टेडियम में भी पंत जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि एसडीएम आकाश जोशी, समिति अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव और स्टेडियम प्रभारी मुकेश शर्मा ने फोटो पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पंत के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *